गोंडा में नए रंगरूट सिपाही का कथित तौर पर रौद्र रूप आया सामने, युवक की बेहरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
चौकी में बैठाए गए दो युवकों में से एक की डंडे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल।
वायरल वीडियो में एक होमगार्ड युवक को पकड़कर खड़ा दिखाई दे रहा है।
वहीं, एक पुलिसकर्मी युवक पर डंडे बरसाता नजर आ रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप, मामले की जांच शुरू।
मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जाँच के दिये आदेश,
संबंधित पुलिसकर्मी की भूमिका का जांच कराई जा सकती है।
मामला कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र की दुबहा बाजार पुलिस चौकी का बताया जा रहा है।
Etah, Etah | Jun 16, 2026