दतिया: ग्राम सरसई में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
Datia, Datia | Aug 23, 2024 ग्राम सरसई में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सरसई पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं भांडेर अस्पताल पर शव का पीएम किया गया। शुक्रवार की शाम 06 बजे पुलिस ने बताया की मृतक युवक कन्हैयालाल ने खेत पर लगे पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक ने यह कदम क्यों उठाया यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।