दतिया: ग्राम दरियापुर के पास स्कोर्पियों कार चालक ने मारी बाइक चालक में टक्कर, 03 लोगों की दर्दनाक हुई मौत, युवती हुई घायल
Datia, Datia | Aug 23, 2024 ग्राम दरियापुर के पास एक स्कोर्पियों कार चालक ने गुरुवार की रात्रि में 09 बजे एक बाइक चालक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार 03 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवती घायल हुई हैं।जानकारी के अनुसार ग्राम मड़ैयन निवासी विनोद वंशकार अपनी सास सुनीता वंशकार व पुत्री श्रद्धा वंशकार ओर साली दीक्षा वंशकार के साथ दतिया से लौट रहा था। तभी यह हादसा हो गया।