दतिया: ग्राम बरगायं मामूली विवाद पर युवक के साथ 03 लोगों ने की मारपीट, घायल को मेडिकल के लिए लाया गया जिला अस्पताल
Datia, Datia | Aug 23, 2024 ग्राम बरगायं में मामूली विवाद को लेकर एक युवक के साथ 03 लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया।वहीं घायल युवक को पुलिस के द्वारा मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गुरुवार की शाम 06 बजे घायल युवक रविकांत पुत्र राधेकृष्ण शर्मा ने बताया कि मैं मंदिर पर झाड़ू लगा रहा था। तभी मामूली विवाद को लेकर आरोपी बलराम शर्मा और 02 अन्य लोगों ने मारपीट कर दी।