दमयंती नगर: महुना में तार टूटने से करंट की चपेट में आए दो दुधारू गौवंश की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश
दमोह महूना मे बुधवार सुबह नदी किनारे खेत में बिजली का तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आने से दो दुधारू गायों की मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि जर्जर तारों की शिकायत पहले भी की गई थी। पशुपालकों को हुए नुकसान पर ग्रामीणों ने मुआवजा और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।