सैदपुर: SDM ने EO का प्रभार संभाला, चेयरमैन व सभासदों संग बैठक कर सैदपुर में विकास कार्यों का खींचा खाका
सैदपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का प्रभार संभालने के बाद उप-जिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन और सभासदों के साथ आवश्यक और महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने सैदपुर नगर के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए विकास कार्यों का रोड मैप तैयार करने पर विचार-विमर्श किया।