पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले के चंपावती गांव में 16 वर्षीय छात्रा का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला, परिजनों में पसरा मातम
Purnea East, Purnia | Jul 9, 2026
पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती गांव में एक 16 वर्षीय छात्रा का शव उसके घर में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई .मृतका की पहचान कैलाश मुनी की पुत्री पल्लवी कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है