हज़ारीबाग: केवला में साइबर ठगों ने शिक्षक के खाते से ₹5.20 लाख निकाले
हजारीबाग चौपारण साइबर क्राइम के नित्य नये तरीके इजाद किये जा रहे हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला चौपारण के केवला से सामने आया है, जहां एक पारा शिक्षक के खाते से पांच लाख बीस हजार रुपये की अवैध तरीके से निकासी कर ली गई।संबंधित शिक्षक को जिला शिक्षा विभाग के नाम से डाटा संग्रह करने के लिए फर्जी काल किया गया।