हज़ारीबाग: खरना के दिन हिंदू स्कूल में आरएसएस करेगा लागत मूल्य पर फलों का वितरण, 30 लाख रुपए की हुई है खरीदारी
आज रविवार 2 बजे हजारीबाग बसंत दिगंबर अगासे सेवा संस्थान द्वारा संचालित और आरएसएस के मार्गदर्शन में चलने वाली श्री सूर्य षष्ठी छठ पूजा फल वितरण समिति खरना के दिन बुधवार छह नवंबर को लागत मुल्य पर फलों का वितरण करेगी। हिंदू स्कूल में 2014 से बाजार भाव को नियंत्रित करने के लिए समिति द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।