#पूर्व सांसद राजाराम पाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मंदिरों और पंडितों को लेकर टिप्पणी का दावा
कानपुर देहात। अकबरपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद राजाराम पाल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में राजाराम पाल ब्राह्मण समाज, धार्मिक परंपराओं और मंदिरों को लेकर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में वह लोकमाता अहिल्याबाई होलकर और देश के मंदिरों का जिक्र करते हुए पंडितों पर निशाना साधते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो के एक हिस्से में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि देश के मंदिरों को अहिल्याबाई होलकर ने बचाया, जबकि उनका “माल पंडित उड़ा रहे हैं।” उनके इसी कथित बयान का अंश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, यह वीडियो कब का है और किस स्थान पर बनाया गया था, इसकी फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि वीडियो किसी नि�