मुरैना नगर: मुरैना जिला जेल में अपनों का स्पर्श: बुजुर्गों व बच्चों को राहत, 15 बंदियों से सीधे मिलने की नई व्यवस्था
मुरैना जिला जेल में अब 15 चिन्हित बंदियों के बुजुर्ग परिजन और छोटे बच्चे सीधे संपर्क में आकर मुलाकात कर सकेंगे।जेल अधीक्षक ने आज बताया की 60 वर्ष से अधिक उम्र के परिजन और 10 साल से कम उम्र के बच्चे जाली या शीशे के पार बात नहीं कर पाते थे। बंदियों के अनुरोध पर यह व्यवस्था लागू की गई है, जिससे पारिवारिक जुड़ाव और संवाद बेहतर हो सकेगा।