हरदोई: जिला महिला अस्पताल के सामने मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Dec 5, 2025 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के जिला महिला अस्पताल के सामने दो युवकों के बीच मामूली कहासुनी के चलते विवाद हो गया और दोनों युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। काफी देर तक दोनों के बीच मारपीट होती रही इसी दौरान वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने हो रही मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।