गुन्नौर: गांव चाऊपुर डांडा निवासी युवक ने गन्ना खरीदने के विवाद में गांव के चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा निवासी दिनेश कुमार पुत्र जहांगीर ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीड़ित ने गांव के ही रामपाल से गन्ना खरीदा था। आरोप है कि गन्ना खरीदने के विवाद को लेकर रामपाल पक्ष के चार लोगों ने मारपीट की है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।