इटावा: जसवंतनगर इलाके के नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल, इलाज जारी
Etawah, Etawah | Aug 22, 2024 जसवंतनगर इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हुआ, घटना में बताया गया कि औरैया जनपद के मिश्रीपुर मोहम्दाबाद के रहने वाले युवक मनसुख जो कि घर से बाइक द्वारा जसवंतनगर इलाके में अपने बहन के घर जा रहा था। युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।