इटावा: पछायगांव क्षेत्र के रन सिंह & जोर पंप से ड्रम में भरवाकर ऑटो से M.P तस्करी हेतु पेट्रोल ले जाते ऑटो चालक का वीडियो वायरल
Etawah, Etawah | Aug 22, 2024 मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे पछायगांव थाना क्षेत्र के रन सिंह & जोर सिंह पंप से पेट्रोल की तस्करी इन दिनों चरम पर है। जिसका 1 ताजा वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें ड्रम में पंप से मध्य प्रदेश तस्करी हेतु पेट्रोल भरवाकर ऑटो में रखकर ले जाते ऑटो चालक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।