इटावा: सदर तहसील इलाके में हिन्दू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व हिंसा को लेकर प्रदर्शन किया है
Etawah, Etawah | Aug 22, 2024 सदर तहसील इलाके में हिन्दू रक्षा समिति और सर्व हिन्दू समाज द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रही हिंसा एव अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया है। जीआईसी मैदान से सभी संगठन से जुड़े लोग जीआईसी से प्रदर्शन करते हुए कलैक्ट्रेट पहुंचे जहां पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है। इस मौके पर काफी संख्या में लोगो का हुजूम देखने को मिला है।