इटावा: इटावा में 3 साल से लापता मानसिक विक्षिप्त युवती को रक्तदाता समूह के सदस्यों ने परिवार से मिलवाया
Etawah, Etawah | Aug 22, 2024 इटावा में 3 साल से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को रक्तदाता समूह के सदस्यों ने परिवार से मिलवाया। युवती 3 साल से लखनऊ अनाथ आश्रम में रह रही थी। रक्तदाता समूह के सदस्य देवेश चौहान जी के पास किसी तरह जानकारी आई जिसके बाद रक्तदाता समूह के सदस्य युवती के परिवार को खोजने में लग गए।