पथरगामा: पथरगामा सनातन बालू घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, लीज प्रक्रिया को लेकर दिए निर्देश
कोरका घाट पंचायत अंतर्गत सनातन बालू घाट का निरीक्षण अपर समाहर्ता सह प्रभारी डीडीसी गोड्डा प्रेमलता मुर्मू की अध्यक्षता में किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर रितेश कुमार जायसवाल जिला दंडाधिकारी अभय कुमार झा तथा बीडीओ सह सीओ पथरगामा नितेश कुमार गौतम भी मौजूद रहे।