मधेपुरा: अमौना गोढ़ियारी: मां की डांट से नाराज दो बहनों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी FSL टीम
ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के खोखसी पंचायत अंतर्गत अमौना गोढ़ियारी वार्ड 11 में दो सगी बहनों ने घर के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतकाओं की पहचान अरुण मुखिया की पुत्री रीका कुमारी (14) और अनीता कुमारी (12 के रूप में हुई है। इस दोहरी आत्महत्या से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।