महोबा: मामना गांव की कान्हा गौशाला पहुंचे प्रभारी मंत्री मन्नू कोरी ने गोवंश की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पशुओं को खिलाया चारा
Mahoba, Mahoba | Jun 5, 2026 महोबा दौरे पर पहुंचे प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री तथा प्रभारी मंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी ने मामना गांव स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंश के रखरखाव, भूसे के भंडारण और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। मंत्री ने स्वयं गोवंश को भूसा और फल खिलाकर उनकी देखभाल का संदेश दिया।