पंचकूला: ककराली में चोरों ने तीन किसानों के ट्यूबवेल से चोरी किया सामान, जांच में जुटी पुलिस
गांव ककराली में तीन किसानों के ट्यूबवेल से चोरी होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार कुरुक्षेत्र निवासी संजीव कुमार पुत्र सत्यनारायण शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है। 4 मई को केयर टेकर दलीप कुमार ने उसे सेब के बाग में चोरी होने की सूचना दी। मौके पर संजीव ने देखा कि अज्ञात चोर बाग से समान