पंचकूला: गांव बतौड़ में महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती बड़ी धूम-धाम से मनाई गई
गांव बतौड़ में महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती बड़ी धूम-धाम से आज मनाई। गांव के सभी जाति व धर्मों के लोगों ने सर्वप्रथम महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके उनके बताये गए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। समारोह में उपस्थित पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड़, कैप्टन सतपाल राणा, समाजसेवी हेम सिंह राणा, जसबीर सिंह राणा मौजूद रहे।