पंचकूला: सेक्टर 7 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव को लेकर निकाला रोड शो
सेक्टर 7 में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक रोड शो निकाला। यह रोड शो पंचकूला के सेक्टर 7 मार्केट से शुरू होकर सेक्टर 7 और 8 की डिवाइडिंग पर समाप्त हुआ। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक अब चुनाव मैदान में उतर चुके हैं और विभिन्न मुद्दों को लेकर रैलियां व रोड शो कर रहे है।