पंचकूला: ओजस हॉस्पिटल के नजदीक सड़क पर खड़ी गाड़ी को साइड के करने को लेकर हुआ झगड़ा, मामला दर्ज
चंडीमंदिर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमे शिकायतकर्ता व्यक्ति रणवीर सिंह ने बताया हैं की ओजस हॉस्पिटल के नजदीक अग्रवाल भोजनालय के सामने सड़क पर खड़ी गाड़ी को साइड करने को कहा तो भोजालय के मालिक और उसके बेटे ने गाली गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद मुझे लाठियो से मारा गया। शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।