पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर मेदिनी नगर शहर में अड्डेबाजी के खिलाफ शनिवार रात 11 बजे तक बड़ी कार्रवाई की गई। 25 से 30 लोगों को पकड़कर थाना लाया गया। शहर के सभी इलाकों में अड्डेबाजी के खिलाफ छापेमारी की गई। गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर शराब पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई।