कासगंज: कासगंज में यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 205 वाहनों के काटे चालान
चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, गलत दिशा में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करने और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने जैसे मामलों में भी चालान किए गए। गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 2 वाहन सीज किए गए। कुल 205 वाहनों के चालान करते हुए ₹5,44,100 का शमन शुल्क बसूला।