इटारसी: फ्रेंड्स स्कूल के पास हांकी खिलाड़ियों ने मनाया जश्न, जापान में आयोजित अंडर 18 एशिया कप में पाकिस्तान को हराया
पुरुष अंडर-18 हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जापान के काकामिगाहारा में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की इस शानदार जीत के बाद इटारसी में हॉकी प्रशंसकों और खिलाड़ियों ने जमकर खुशियां मनाईं। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे फ्रेंड्स स्कूल के पास बने ध्यानचंद चौराहे पर पटाखे फोड़े।