गड़हनी: गड़हनी थाना परिसर में विश्वकर्मा पूजा और दुर्गापूजा त्यौहार को लेकर शान्तिसमिति की बैठक आयोजित
आगामी आने वाले विश्वकर्मा पूजा और दुर्गापूजा त्यौहार को लेकर गड़हनी थाना परिसर में गुरुवार शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थानाध्यक्ष कमलजीत के नेतृत्व में हुआ। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारे का त्यौहार है इसलिए मिलजुल कर शांतिपूर्ण माहौल में बनाए। साथ ही कहा कि कोई हुड़दंग और सामाजिक तत्वों पर नजर रखे और तुरंत पुलिस को सूचित करे।