नवादा: जिले में जन-जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ
Nawada, Nawada | Jun 9, 2025 नवादा प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी नवादा रवि प्रकाश के निर्देशानुसार दिनांक 03 जून से 09 जून 2025 तक जनहित में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत श्रम विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग से संबंधित विषयों पर लोगों को जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।