पीपलखूंट: 06 जुलाई को रोहनिया और लाम्बाडाबरा में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 06 जुलाई (सोमवार) को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीपलखूंट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रोहनिया तथा सुहागपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ल