नर्मदा प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने श्री दादा कुटी पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंत्री सारंग ने श्रद्धा के साथ पूजा कर प्रदेश में शांति, विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।