गुमला: 15 वर्षीय छात्रा को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल
Gumla, Gumla | Jul 10, 2026 सदर थाना क्षेत्र के असनी नवाटोली गांव निवासी 31 वर्षीय शिवम तिर्की को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उस पर 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। जानकारी के अनुसार मामले में छात्रा की मां ने 9 मई को गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि शिवम तिर्की 16 अप्रैल को छात्रा को अपने साथ रांची ले गया था।