बिंदकी: गढ़ी में घरेलू विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, देवर-भाभी घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना के गढ़ी गांव में घरेलू विवाद के चलते रविवार की रात को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के गोलू उम्र 26 वर्ष तथा दूसरे पक्ष से उसकी भाभी भारती देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी चुनकवा घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा रविवार तथा सोमवार की मध्य रात 12 बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया।