अनूपपुर: डॉक्टर बनी डाली, मधु का परिवहन विभाग में चयन, नगर पालिका पसान में हुआ सम्मान
एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र की दो बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से नगर एवं जिले का नाम रोशन किया है। जमुना कॉलोनी निवासी कुमारी डाली पनिका ने डॉक्टर की डिग्री हासिल कर शहडोल मेडिकल कॉलेज में पदभार ग्रहण किया है, वहीं कुमारी मधु सिंह का चयन बिहार के पटना में परिवहन विभाग में उप निरीक्षक पद पर हुआ है। दोनों प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान किया गया।