डुमरांव: डुमरांव में चादर फेरी की आड़ में बैंक ग्राहकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, ₹1.38 लाख बरामद
Dumraon, Buxar | May 8, 2026 डुमरांव में पुलिस ने बैंक ग्राहकों को निशाना बनाकर छिनतई करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा किया है। एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में डुमरांव थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.38 लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने इस मामले में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे प्रेस वार्ता की।