गिर्वा: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचे, सर्किट हॉउस में लोगों से की मुलाकात
Girwa, Udaipur | Jan 3, 2026 राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में ठहरकर उन्होंने जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। शनिवार दोपहर वे आरएनटी मेडिकल कॉलेज के नए सभागार में आयोजित बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।