मऊ: थाना सरायलखंसी पुलिस ने रजिस्ट्री के नाम पर हुई धोखाधड़ी पर मुकदमा किया दर्ज, मामले की जांच में जुटी
दक्षिण टोला के रहने वाले बैंक कर्मचारी रवि प्रकाश सिंह ने थाना सराय लखंसी पुलिस को ताहिर देकर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।वहीं आरोप लगाया की जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए 4लाख 95 हज़ार ले लिए उसके बाद भी जमीन नहीं दी। वहीं थाना सरायलखंसी के ताजोपुर के रहने वाले मनोज कुमार पुत्र कामता प्रसाद पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।