मऊ: डीएम की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक ज़िला कलेक्ट्रेट में हुई संपन्न
डीएम प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत जिला संचालन समिति के स्तर पर लंबित कुल 17 प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा हुई।