ब्यौहारी: बराछ में 500 घन मीटर अवैध रेत का भंडारण जेसीबी से नष्ट
कलेक्टर के निर्देश पर ब्यौहारी के ग्राम बराछ में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित करीब 500 घन मीटर रेत पर कार्रवाई की गई। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दो जेसीबी से रेत में मिट्टी मिलाकर उसे नष्ट कर दिया। प्रशासन ने अवैध खनन व भंडारण के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही।वीडीओ शनिवार देर शाम 6 बजे सामने आया है।