सहसवान: बदायूं के ननाखेड़ा गांव के जंगल में पेड़ पर ट्रक चालक का शव लटका मिला
बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के ननाखेड़ा गांव का रहने वाला 22 वर्षीय जीनेश पुत्र तोतीराम ट्रक चालक था। जीनेश रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गया और वहां शादी समारोह में शामिल भी हुआ और वहीं से अचानक शादी समरोह से कहीं चला गया। वह फिर घर नहीं लौटा। गुरुवार 9 बजे के आसपास गांव के ही जंगल में एक पेड़ पर उसका शव लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।