खंडवा 12 वर्षीय बालक के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपी के खिलाफ छैगांवमाखन पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाले बालक को बरगलाकर आरोपी मंश्या उर्फ मंसाराम निवासी कोंडावत सुनसान जगह ले गया। वहां उसके साथ यौन शोषण किया। बालक को लेकर परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।