बिहारीगंज: स्थापना दिवस पर न्यू सेंट जेवियर्स स्कूल में 36 मेधावी छात्रों का सम्मान
बिहारीगंज के मकर्री स्थित न्यू सेंट जेवियर्स स्कूल में पांचवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर नर्सरी से नौवीं तक के 36 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि टीपू मिश्रा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। डायरेक्टर के.एन. गुप्ता ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वालों को साइकिल और अन्य विजेताओं को स्कूल बैग दिए गए।