हसनपुर: आठ बीघा गेहूं में लगी भयंकर आग, किसान को हुआ एक लाख से अधिक का नुकसान
आदमपुर क्षेत्र के गांव करनपुर खादर में शनिवार रात एक किसान की सालभर की मेहनत आग की भेंट चढ़ गई। गांव निवासी संतराम पुत्र मल्लूसिंह के करीब 8 बीघा गेहूं का ढेर अज्ञात कारणों से जलकर राख हो गया। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। किसान संतराम अपनी तैयार गेहूं की फसल को खेत से उठाकर घर के पास सुरक्षित भंडारण के लिए जमा कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से गेहूं।