कोडरमा: युवा कल्याण संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की टीम ने कोडरमा का दौरा किया, उपायुक्त के साथ परिसदन में बैठक
बैठक के दौरान जिला खेल पदाधिकारी ने समिति को बताया कि जिले में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए तिलैया डैम में बोट शेड निर्माण किया जा रहा है। एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत बोटिंग की व्यवस्था है। जिले कई पर्यटन स्थलों के विकास हेतु कई योजनाएं प्रगति पर हैं। साथ ही पर्यटन स्थलों के आसपास युवाओं के लिए रोजगार सृजन की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं।