देहरादून में पांवटा साहिब राजमार्ग पर प्रेमनगर के पास नंदा की चौकी क्षेत्र में बनी अस्थाई पुलिया भारी बारिश के बीच धंस गई है। इससे एक बार फिर आवाजाही प्रभावित हो गई है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि टौंस नदी पर बना मुख्य पुल पिछले वर्ष 15 सितंबर 2025 को भारी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद यातायात सुचारू रखने के लिए ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई पुलिया का निर्माण किया गया था।
लगातार हो रही बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण अब यह अस्थाई व्यवस्था भी जवाब दे गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।