मंडला: जेल घाट के पास मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 87 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
Mandla, Mandla | Apr 14, 2026 मंडला में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को दोपहर 3 जेल घाट के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कार के जरिए अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा।