गिरिडीह: झारखंड: जनगणना-2027 के पहले चरण की तैयारी, गांडेय मुख्यालय में प्रशिक्षण, गांडेय बीडीओ ने किया निरीक्षण
झारखंड में जनगणना-2027 के पहले चरण की तैयारी को लेकर गांडेय मुख्यालय में प्रशिक्षण चल रहा है।गांडेय बीडीओ निसात अंजुम ने सोमवार को 11 बजे प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। सरकार की ओर से 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा। इसके पहले लोगों को 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना की सुविधा दी गई है।