गाज़ियाबाद: जिले में जनवरी 2025 से जून 2025 तक साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹10 करोड़ की रकम को वापस कराया गया, एडीसीपी ने दी जानकारी
साइबर क्राइम टीम ने जनवरी से जून 2025 तक विभिन्न साइबर फ्रॉड मामलों में 10 करोड़ रुपये की रकम वापस कराई है। ये फ्रॉड अलग-अलग तरीकों से किए गए थे, जिनमें शेयर ट्रेडिंग ऐप, डिजिटल अरेस्ट और केवाईसी संबंधी धोखाधड़ी शामिल हैं। साइबर अपराधी शातिर तरीके से लोगों को फंसाते थे और उनसे बड़ी रकम ऐंठ लेते थे। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के इसकी जानकारी दी है।