गाज़ियाबाद: ऑटो गैंग का आतंक, मां-बेटी को बेहोश कर नकदी और गहने ले भागे बदमाश, कोतवाली गाजियाबाद में केस दर्ज
ऑटो सवार तीन बदमाशों ने ग्रेटर नोएडा से घंटाघर खरीदारी करने आई मां-बेटी को बेहोश कर गहने और नकदी चोरी कर ली। आरोपित दोनों महिलाओं को कोतवाली गाजियाबाद के पास बेहोशी की हालत में उतारकर फरार हो गए। महिला के पति ने कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है।