गाज़ियाबाद: लिंक रोड पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
जिले की थाना लिंक रोड पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 04 शातिर आरोपी गिरफ्तार किए है। जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ 38 बंडल तार बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है।